गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। पांच गांवों में 65 करोड़ से पानी-सीवर के विकास कार्य कराए जाएंगे। टीकली, अकलीमपुर, गैरतपुर, सकतपुर, हसनपुर गांव शामिल है। शनिवार को उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने दो गांवों में सीवर कार्य का शिलान्यास और सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने गांव सकतपुर और हसनपुर में सीवरेज कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने गांव सकतपुर में सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पंचग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायत टीकली, अकलीमपुर, गैरतपुर, सकतपुर तथा हसनपुर में सीवरेज एवं पेयजल सुविधाओं के विकास पर करीब 65 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस योजना के माध्यम से इन गांवों में आधारभूत नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा तथा ग्रामीणों को बेहतर और व्यवस्थित सीवरेज व्यवस्था उ...