Gurgaon News: पांच अवैध मकानों पर बुलडोजर चला
गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। प्रवर्तन शाखा ने बुधवार को गांव कासन में तोड़फोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम टीम ने जेसीबी की मदद से राजस्व रास्ते पर लगभग 200 मीटर के दायरे में फैले अवैध कब्जों को पूरी तरह नेस्तनाबूद करते हुए वहां अवैध रूप से बनाए गए पांच पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया। यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह एसडीओ शशिकांत के नेतृत्व और थाना सेक्टर-7 पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। गांव कासन के मुख्य राजस्व रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर पक्के मकान खड़े कर लिए गए थे। इन अवैध निर्माणों के कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को अपने खेतों तक आने-जाने तथा रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.