गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे स्थित गांव पहाड़ी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर चौकीदार के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। थाना पटौदी पुलिस ने इस सिलसिले में रेवाड़ी के धवाना निवासी गौरव पर मुकदमा दर्ज किया है। पटौदी के गांव बपास निवासी योगेश ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार देर रात उसके मोबाइल पर सूचना आई कि उसके पिता रामकिशन की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता गांव पहाड़ी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। शाम करीब साढ़े सात बजे एक कार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्...