गुड़गांव, सितम्बर 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में 25 सितंबर से शुरू होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार सबसे अलग व्यवस्था बाल वाटिका से दूसरी कक्षा तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए रहेगी। इन कक्षाओं के बच्चों को प्रश्नपत्र देकर लिखित परीक्षा नहीं कराई जाएगी, बल्कि शिक्षक सामने बैठाकर सवाल-जवाब के माध्यम से उनकी सीखने की क्षमता परखेंगे। मूल्यांकन पूरा होने के बाद प्राप्त अंकों को ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए सतत एवं व्यापक मूल्यांकन की व्यवस्था पहले से लागू है। मौखिक मूल्यांकन में बच्चों की उम्र और कक्षा के स्तर के अनुसार सवाल पूछे जाएंगे। बाल वाटिका और पहली-दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों से अक्षर और शब्द...