गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। लांगड़ा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने ही पति की हत्या कराने की नियत से तीन अज्ञात युवकों को घर में घुसाने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों की तत्परता से दो आरोपियों को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर मौके के निरीक्षण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत का विवरण पुलिस को दी शिकायत में लांगड़ा गांव निवासी आनंद फोगाट ने बताया कि 21 अगस्त 2026 की रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी एकता राठी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आनंद डर के मारे अपने ऊपरी कमरे में चले गए। कुछ समय बाद उन्होंने देख...