Gurgaon News: पति से विवाद के बाद 25 वर्षीय नवविवाहिता ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई
गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-12 स्थित आचार्यपुरी इलाके में पति से हुए घरेलू विवाद के बाद एक 25 वर्षीय महिला ने तीन मंजिला इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ऊंचाई से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता का उपचार जारी है, वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
महिला की पहचान और विवाह पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला की पहचान 25 वर्षीय पायल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली है। पायल अपने पति आकाश के साथ आचार्यपुरी सेक्टर-12 में एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराए का कमरा लेकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने महज पांच महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था।
व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.