गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। पटौदी में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का मुद्दा छाया रहा। युवा सांसदों ने संसद की कार्यवाही का मंचन करते हुए देश में एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था, बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की। प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और संसदीय प्रक्रिया के माध्यम से समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), गुरुग्राम की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पटौदी में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली और नागरिक जिम्मेदारियों की समझ विकसित करना था। नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों...