गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर-56 से पचगांव मेट्रो परियोजना की मंजूरी अंतिम चरण में है। इस मेट्रो की डीपीआर तैयार हो चुकी है। गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पचगांव में मेट्रो और दिल्ली के सराय काले खां से लेकर बावल तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन का इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। एचएमआरटीसी अधिकारियों ने बैठक में बताया कि 35.25 किमी लंबे इस मेट्रो मार्ग के निर्माण पर करीब 10 हजार 410 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 28 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। इनमें पहला स्टेशन सेक्टर-56 में बनाया जाएगा, जोकि रैपिड मेट्रो से जुड़ेगा। बैठक में गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो भारत परियोजना को लेकर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि इसका उद्देश्य...