गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: -एक अक्तूबर से जिले के 330 पेट्रोल पंपों पर बैनर लगाए जाने थे -पीयूसी जांच परिवहन-खाद्य आपूर्ति विभाग, ट्रैफिक पुलिस की है -दो विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी बता पंप पर नहीं लगे बैनर -पंपों पर वाहनों की न तो पीयूसी जांच और न ही नंबर नोट होते है गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के 330 पेट्रोल पंपों पर बिना पीयूसी के ईंधन न देने का बैनर नहीं लगे हैं। इसका खर्च उठाने को विभाग तैयार नहीं है। वाहनों में बिना जांच के लिए पंप संचालक ईंधन दे रहे और न ही किसी वाहन का नंबर नोट किया जाता है।

पंपों पर पीयूसी जांच और बैनर की स्थिति एक अक्तूबर से जिले के 330 पेट्रोल पंपों पर बैनर लगाए जाने थे। जिला प्रशासन की ओर से पंपों पर पीयूसी जांच कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी परिवहन-खाद्य आपूर्ति विभाग, ट्रैफिक पुलिस को दी गई है। सा...