Gurgaon News: नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले 23 दिनों में 3,374 काटे चालान
गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और हादसों से मुक्त बनाए रखने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। प्रतिबंधित समय में शहर की सीमाओं और प्रमुख राजमार्गों में प्रवेश करने वाले भारी व वाणिज्यिक वाहनों के खिलाफ पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत एक से 23 सितंबर तक नो-एंट्री नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कुल 3,374 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। यातायात पुलिस की टीमों द्वारा द्वारका एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग-48 और शहर के अन्य सभी मुख्य मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। नो-एंट्री समय के दौरान शहर के प्रवेश द्वारों पर पुलिस की टीमें तैनात हैं, जो प्रतिबंधित समय में घुसने वाले भारी वाहनों को रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.