Gurgaon News: निरीक्षण ऐप से जनप्रतिनिधि भी समस्याओं पर नजर रखेंगे
गुड़गांव, अक्टूबर 11 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जिले में अब इंदौर की तर्ज पर डिजिटल माध्यम से समस्याओं का समाधान और निगरानी होगी। इंदौर की तर्ज पर तैयार किए गए एमसीजी इंस्पेक्शन ऐप का संचालन केवल नगर निगम के आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त स्तर तक ही सीमित था, लेकिन अब इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का दायरा व्यापक कर दिया गया है। शहर की जनता द्वारा चुनी गई मेयर टीम, सभी निर्वाचित व मनोनीत पार्षदों के साथ-साथ निगम के श्रेणी-एक और श्रेणी-दो के तमाम अधिकारियों को भी इस विशेष ऐप का आधिकारिक एक्सेस प्रदान कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और सभी पार्षद सीधे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अपने-अपने वार्ड के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और शिकायतों के निस्तारण पर सीधी नजर रख सकेंगे। अधिकारियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.