Gurgaon News: निगम ने 2615 कुत्तों की नसबंदी, 1248 आवारा पशुओं को पकड़कर की गई टैगिंग
गुड़गांव, सितम्बर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में आवारा कुत्तों एवं खुले में घूमने वाले पशुओं के बेहतर प्रबंधन, पशु कल्याण तथा नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार, शहरवासियों की सुरक्षा और पशुओं की देखभाल के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक कुल 2615 आवारा कुत्तों की नसबंदी और 7028 आवारा कुत्तों का रेबीज रोधी टीकाकरण किया जा चुका है। नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों और सेक्टरों में आवारा कुत्तों के सौ प्रतिशत टीकाकरण और नसबंदी का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इससे इन इलाकों में आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने और रेबीज जैसी खतरनाक बीमारियों की रोकथाम की दिशा में बड़ी सफलता मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.