Gurgaon News: निगम ने पानी के बकाया बिलों से की 77.87 लाख की वसूली
गुड़गांव, अक्टूबर 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पानी के बिलों की बकाया राशि की वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान निगम की क्लस्टर टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 72 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से 77.87 लाख रुपये की भारी-भरकम बकाया राशि वसूल की है। नगर निगम के अनुसार, यह विशेष अभियान 30 सितंबर से 17 अक्तूबर के बीच चलाया गया, जिसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में बकायेदारों के खिलाफ सख्ती की गई है। विशेष रूप से सनसिटी क्षेत्र में लंबे समय से पानी के बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ निगम ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बार-बार चेतावनी के बावजूद बिल जमा न कराने वालों के पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे लापरवाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.