Gurgaon News: निगम ने पांच अवैध आरएमसी प्लांट को जेसीबी से तोड़ा
गुड़गांव, जुलाई 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम मानेसर ने अवैध निर्माण और बिना अनुमति चल रहे व्यावसायिक केंद्रों के खिलाफ शुक्रवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। इंफोर्समेंट विंग ने गढ़ी-बसई रोड पर संचालित हो रहे पांच रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ शशिकांत भी मौके पर मौजूद रहे। अवैध रूप से चल रहे इन प्लांटों को जेसीबी मशीनों की मदद से पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। निगम अधिकारियों के अनुसार जिन प्लांटों को गिराया गया है, वह सभी आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेजों के बिना संचालित किए जा रहे थे। जांच में इन इकाइयों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने इन्हें हटाने का निर्णय लिया। डीटीपी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.