Gurgaon News: निगम को बेहतर बनाने में वार्ड कमेटी के सदस्यों का सहयोग जरूरी: निगमायुक्त प्रदीप सिंह
गुड़गांव, जुलाई 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने मंगलवार को सेक्टर-2 स्थित एचएसआईआईडीसी ऑडिटोरियम में पार्षदों, वार्ड समिति के सदस्यों और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। निगम आयुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र में 200 से अधिक विकास कार्य चल रहे हैं, जिनके पूरे होने पर क्षेत्र की दशा और दिशा बदल जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी शहर को सुंदर बनाने में जनता के सामूहिक प्रयासों की अहम भूमिका होती है। व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए आयुक्त ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि वार्डों में रोजाना कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों और सफाई कर्मचारियों की हाजिरी रिपोर्ट अब वार्ड समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना मान्य नहीं होगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सफाई एजेंसियों को भुगतान किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.