गुड़गांव, अक्टूबर 17 -- Gurgaon News: कृष्ण कुमार, गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में कूड़े के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। इस कूड़े के खेल में आम आदमी की जेब से लेकर नगर निगम के सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है। निगम अधिकारियों की इस अनदेखी के कारण निजी वेंडरों की जेब भरने का काम कर रही है। शहर में घर-घर से मुफ्त कूड़ा उठाने के सरकारी दावों के विपरीत, निजी अवैध वेंडर लोगों से कूड़ा उठाने के नाम पर वसूली कर रहे हैं तो वहीं घरों से उठाए गए इस कूड़े को खतों पर डालने के नाम पर भी वसूली का खेल चल रहा है। इसका खुलासा हाल में निगम अधिकारियों द्वारा की गई एक जांच में हुआ है। वहीं दो दिन पहले रात को निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने भी बेरीवाला बाग खते का औचक निरीक्षण किया था। जहां छह अवैध निजी वेंडरों की वाहन मिले। जो बिना किसी अनुमति के ही निगम के ...