Gurgaon News: निगम की टीमों ने सात अवैध आरएमसी प्लांट किए ध्वस्त
गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: - निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश पर निगम टीमों ने चलाया विशेष अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती शुरू - धूल और वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए शहर में लगातार जारी रहेंगी प्रवर्तन गतिविधियां
सात अवैध आरएमसी प्लांटों पर कार्रवाई गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गुरुग्राम नगर निगम ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे अवैध और प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण कार्यों पर नकेल कसते हुए नगर निगम की विभिन्न टीमों ने मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस विशेष अभियान के तहत निगम टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर सात अवैध रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.