गुड़गांव, अक्टूबर 21 -- Gurgaon News: - तकनीकी खराबी के कारण विकास कार्यों से लेकर ठेकेदारों के बिलों का भुगतान अटका, अधिकारी और कर्मचारी बेबस गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम कार्यालयों में डिजिटल व्यवस्था पिछले पांच दिनों से पूरी तरह चरमरा गई है। नगर निगम का आधिकारिक ई-परिचय पोर्टल पिछले पांच दिनों से लगातार बंद पड़ा है, जिससे निगम से जुड़े तमाम जरूरी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गए हैं। पोर्टल के ठप होने के कारण शहर में होने वाले नए विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है, वहीं दूसरी ओर पुराने कार्यों और ठेकेदारों के बिलों के भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी तरह रुक गई है।

ई-परिचय पोर्टल बंद होने से कामकाज ठप स्थानीय निकाय विभाग के तहत संचालित होने वाले इस ई-परिचय पोर्टल के माध्यम से निगम के आंतरिक प्रशासनिक कार्य, नए विकास प्रस्तावों की फाइले...