Gurgaon News: निगम कर्मचारी बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने पर कार्रवाई होगी
गुड़गांव, जुलाई 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक अनुशासित, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। अब नगर निगम का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा इंजीनियर, सक्षम प्राधिकारी की बिना अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आदेश में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी, कर्मचारी और इंजीनियर बिना पूर्व सूचना दिए अथवा सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बिना स्टेशन छोड़ते है, तो इससे नगर निगम की सुचारु कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। इसे गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या इंजीनियर पूर्व अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ेगा।मानसून यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.