गुड़गांव, अगस्त 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव समय पर न कराए जाने पर नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की कानूनी अड़चनें बढ़ गई हैं। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस संबंध में दायर दीवानी अवमानना याचिका पर सुनवाई के लिए आगामी छह अगस्त की तारीख निर्धारित की है। यह याचिका अधिवक्ता रोहित मदान द्वारा दायर की गई है। याचिकाकर्ता रोहित मदान ने बताया कि निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर चुनाव की मांग को लेकर 25 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस पर 27 फरवरी को हुई सुनवाई के बाद नगर निगम की ओर से 5 मार्च 2026 को अदालत में जवाब दाखिल कर आठ सप्ताह के भीतर चुनाव संपन्न कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था। हालांकि, तय समय सीमा बीत जाने के...