Gurgaon News: निगम अधिकारियों की बढ़ी जवाबदेही, 30 दिन तक स्टेशन छोड़ने पर रोक
गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। अगले 30 दिन तक निगम अधिकारी-कर्मचारी बिना किसी अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे। इसको लेकर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। निगम कार्यालय में इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निगम के पास विभिन्न माध्यमों से आने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता नहीं होना चाहिए, बल्कि समाधान गुणवत्तापूर्ण और पूरी तरह से शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप होना चाहिए। शहर में जनसेवाओं को निर्बाध बनाए रखने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निगम आयुक्त ने आदेश दिए हैं कि नगर निगम का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अगले 30 दिनों तक अपना स्टेशन नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.