Gurgaon News: नाला बनाने की योजना लटकने से परेशानी बढ़ी
गुड़गांव, अक्टूबर 19 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। दौला जाने वाले मार्ग के साथ नगर परिषद की नाले को पक्का बनाने की योजना करीब दो साल से अधर मे लटकी है। नाला पक्का न होने के कारण दूषित पानी आसपास लगते खाली प्लाट और खेतों में जमा हो रहा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही। दमदमा मार्ग के साथ लगता राम तालाब शहर से जाने वाला बरसाती और घरों का गंदा पानी से भरा है। रामतालाब का पानी दौला जाने वाले मार्ग के साथ खुले में बह रहा है। जोकि सड़क के साथ चलकर आसपास के खाली प्लाट और खेतों में जमा हो रहा है। इससे किसानों को खेती में नुकासान हो रहा और साथ ही लोगों को बीमारियों का खतरा सता रहा।
दूषित पानी से खेती और स्वास्थ्य पर असर नगर परिषद ने राम तालाब से एमवीएन सोसाइटी तक करीब एक किलोमीटर की दूरी में सड़क के साथ पक्का नाला बनाने की योजना तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.