गुड़गांव, सितम्बर 17 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। क्षेत्र वासियों को अब डेंगू की जांच के लिए निजी लैब और गुरुग्राम-नूंह तक दौड़ लगानी नहीं पड़ेगी। अब नागरिक अस्पताल में ही डेंगू की जांच शुरू हो गई है। अब तक 26 रोगियों के नूमने लिए गए हैं। अस्पताल में काफी दिनों से डेंगू की जांच शुरू करने की मांग की जा रही थी। अब तक पीड़ितों को निजी लैब पर जाना पड़ रहा था। निजी लैब संचालक मनमर्जी से लोगों से पैसों की वसूली कर रहे थे। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच सुविधा शुरू कर दी है।स्वास्थ्य विभाग से यहा आने वाले रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है। विभाग से अन्य कई जरुरी योजनाओं को चालू करने के लिए मांग की हुई है।- डॉ नीरु यादव, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, सोहना

हिंदी हिन्दुस्त...