Gurgaon News: नागरिक अस्पताल के परिसर में बारिश का पानी भरा
गुड़गांव, जुलाई 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। जिले में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई तेज बारिश से सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में काफी अव्यवस्थाएं फैल गई। बारिश के कुछ ही देर बाद अस्पताल के शिशु वार्ड, ओपीडी, प्रतीक्षालय और कई अन्य हिस्सों में पानी भर गया। हालात ऐसे बन गए कि मरीजों और उनके परिजनों को पानी के बीच खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, जबकि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी जलभराव के बीच ही मरीजों का उपचार करना पड़ा। बारिश के दौरान अस्पताल के कई हिस्सों में छत से पानी टपकता रहा। ओपीडी और वार्डों के बाहर पानी जमा होने से मरीजों और तीमारदारों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Hapur News: सीएचसी हापुड़ में जलभराव, मरीजों ने झेली परेशानी प्रतीक्षालय में भी पानी भर जाने से बैठने की जगह नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.