गुड़गांव, नवम्बर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को शुरू हो गया। व्रत रखने वाले परिवारों में साफ सफाई और उपवास के नियमों की शुरुआत कर दी गई है। शनिवार को व्रती खरना करेंगे। इस बीच छठ के लिए शुक्रवार घाटों का निर्माण अंतिम चरण पर रहा। लोगों ने अरवा चावल और सेंधा नमक डाल कर घी की सहायता से बनी घीये की सब्जी और चने की दाल के सादे खाने के साथ अनुष्ठान का पहला दिन संपन्न किया। शनिवार को दिनभर के उपवास के बाद शाम में हवन पूजन के बाद खीर और रोटी बनाकर ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे का छठ पर्व का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Orai News: छठी मैया को भोग लगा मनाया नहाय खाय, आज से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवासबाजारों में छठ की खरीदारी बाजारों में ख...