Gurgaon News: नहर में डूबने से श्रमिक की मौत,हत्या करने का आरोप
गुड़गांव, जुलाई 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। कालियावास गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक सोमवार शाम से लापता था, जिसका शव मंगलवार शाम को घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर नहर से बरामद किया गया। मृतक के परिवार ने दो लोगों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बड़ा गांव का रहने वाला था। अशोक पिछले कुछ समय से कालियावास गांव में रहकर मजदूरी का काम करता था। यहां गांव में उसके साथ उसका बेटा और भतीजा भी रहते हैं।
परिजनों का बयान परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम को अशोक काम पर न जाकर अपने दो साथियों के साथ नहर की तरफ गया था। जब वह देर रात तक घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.