गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से थाना बजघेड़ा पुलिस ने जागरूकता व खेल कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें करीब 60 बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों को अपराध, उनके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति, महिला विरुद्ध अपराध, यातायात नियमों, साइबर अपराध की रोकथाम के बारे में जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...