Gurgaon News: नशे के खिलाफ कांग्रेस की हुंकार
गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर मंगलवार को जिला ग्रामीण कांग्रेस ने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में आईएमटी चौक से मानेसर तहसील तक एक विशाल रोष मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हाथों में नशे के खिलाफ संदेश लिखे बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस अवैध नेटवर्क पर तत्काल और निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की। रोष मार्च को संबोधित करते हुए वर्धन यादव ने कहा कि गुरुग्राम देश का प्रमुख औद्योगिक और कॉर्पोरेट केंद्र बन चुका है, लेकिन इसके समानांतर नशे का कारोबार भी यहां तेजी से पैर पसार रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.