गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब अपनी जमीन की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए गुरुग्राम के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। नगर परिषद कार्यालय से ही आवेदन करने पर प्रॉपर्टी आईडी मिलेगी। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में प्लांट लेने, बेचने या अन्य किसी जरुरत के अनुसार लोगों को अपनी जमीन की प्रॉपर्टी आईडी लेने के लिए अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। राज्य सरकार की तरफ से प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के प्रमुख अधिकारी को यह अधिकार दिया है। इसलिए नगर परिषद के 21 वार्डों में रहने वाले लोग नगर परिषद कार्यालय से अपनी जमीन प्रॉपर्टी आईडी प्रा्रप्त कर सकते है। करीब दो साल पहले शहरवासियों को प्रॉपर्टी आईडी लेने के लिए गुरुग्राम तक दौड़ लगानी पड़ रही थी। लोगों को प्रॉपर्...