गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ गई है। यह हड़ताल 24 अगस्त तक रहेगी। हरियाणा सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। शनिवार को हड़ताली कर्मचारी जुलूस निकालकर विधायक मुकेश शर्मा के राजीव नगर कार्यालय पर पहुंचेंगे। उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारी सिविल लाइंस स्थित नगर निगम के पुराने कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से डाकखाना चौक, सदर बाजार, सोहना चौक, सिद्धेश्वर मंदिर चौक, गुरुद्वारा रोड, अग्रवाल धर्मशाला तक जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

हड़ताल का नेतृत्व हड़ताल की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला उपप्रधान जोगेंद्...