गुड़गांव, अक्टूबर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक स्व. पंडित मांगे राम शर्मा की जयंती पर शनिवार को विप्र संकल्प पत्रिका का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विप्र संकल्प पत्रिका का विमोचन भी किया गया।उन्होंने समाज की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए युवा पीढ़ी में संस्कारों के विकास और समाजोत्थान के लिए पंडित मांगे राम शर्मा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक मूल्यों, परंपराओं और नैतिक आदर्शों से जोड़ना आवश्यक है। पंडित मांगे राम शर्मा के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।...