Gurgaon News: नई अनाज मंडी के लिए 50 एकड़ जमीन तलाशना बना सिरदर्द, पंचायतों के हाथ खड़े
गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। सोहना क्षेत्र के किसानों और आढ़तियों को नई व भव्य अनाज मंडी की सौगात मिलने में अभी और वक्त लग सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के तीन महीने बीत जाने के बाद भी मार्केट कमेटी विभाग को नई अनाज मंडी स्थापित करने के लिए दूर-दूर तक 50 एकड़ उपयुक्त जमीन नहीं मिल सकी है। ग्राम पंचायतों में पर्याप्त जमीन न मिलने के बाद अब विभाग ने नगर परिषद के दायरे में आने वाले गांवों में सरकारी जमीन की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सोहना की वर्तमान अनाज मंडी का दायरा बढ़ाने और इसे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से बाहर किसी खुले स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग पिछले 10 वर्षों से उठ रही थी। किसानों और आढ़तियों की इस मांग पर संज्ञान लेते हुए गेहूं सीजन से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.