Gurgaon News: धान से भरा ट्रैक्टर पलटने से पूर्व पुलिसकर्मी की मौत
गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की फसल लेकर मंडी जा रहे करीब 40 वर्षीय पूर्व पुलिसकर्मी सतीश का ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे के बाद सतीश को घायल अवस्था में मोहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बीके अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर के पलटने की वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
हादसे में पूर्व पुलिसकर्मी की मौत सतीश करीब 12 वर्ष पहले हरियाणा पुलिस की नौकरी छोड़ चुके थे। वह खेती का काम करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। सतीश के बड़े भाई सुभाष चंद्र ने बताया कि सतीश खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेकर मंडी जा रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.