Gurgaon News: धमकी देकर रुपये ऐंठने वाले पिता-बेटा गिरफ्तार
गुड़गांव, अगस्त 20 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, संवाददाता। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए ऐंठने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पिता-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने शिकायतकर्ता से मारपीट कर 80 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। इसके बाद 50 लाख का चेक भरवाकर पांच खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवाए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरकेश और उसके बेटे करण के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले उसकी हरकेश से दोस्ती हुई थी। उसने हरकेश की बेटी अंजू को एक कंपनी में नौकरी लगवाने में मदद की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता और अंजू के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। शिकायतकर्ता के अनुसार, पांच जुलाई को जन्मदिन के मौके पर वह अंजू के साथ एक होटल गया था। करीब एक घंटे बाद अंजू का भाई करण एक अन्य युवक के साथ वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.