Gurgaon News: धनवापुर रोड का निर्माण करने की तैयारी
गुड़गांव, सितम्बर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड रेलवे रोड को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ रही धनवापुर रोड के निर्माण किया जाएगा। करीब दो किमी लंबी इस रोड पर फुटपाथ और बरसाती पानी की निकासी के लिए निर्मित नाले की मरम्मत की जाएगी। इसती तैयारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शुरू कर दी है। जीएमडीए ने गुरुवार को इस रोड के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की राशि के इस टेंडर को 17 सितंबर को खोला जाएगा। तकनीकी और वित्तीय बिड खोलने के बाद इस टेंडर को मंजूरी के लिए जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा के समक्ष रखा जाएगा। मीणा की मंजूरी के बाद टेंडर आवंटन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि अक्टूबर माह में इस रोड का निर्माण शुरू हो जाए।
बदहाल अवस्था में धनवापुर रोड मौजूदा समय में यह रोड बदहाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.