Gurgaon News: धनवापुर गोलचक्कर पर बेकाबू कार पलटी
गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर धनवापुर गोलचक्कर के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। गुरुग्राम से दिल्ली की दिशा में जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और हवा में उछलते हुए लोहे की ग्रिल तोड़कर ग्रीन बेल्ट में पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि गोलचक्कर के समीप पहुंचने पर चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। जोरदार टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना को देख आसपास से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। कार के परखच्चे उड़ चुके थे और चालक अंदर ही फंसा हुआ था। लोगों ने भारी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला।सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.