Gurgaon News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार से खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल,जांच में जुटी पुलिस
गुड़गांव, अगस्त 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह थार गाड़ी से खतरनाक स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि शाम के वक्त थार गाड़ी एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर काफी तेज रफ्तार में दौड़ रही है। गाड़ी के चालक ने आगे का दरवाजा खोल रखा है। जींस-काली टी-शर्ट पहने एक युवक दरवाजे से बाहर लटककर स्टंट कर रहा है। थार के नीचे अवैध रूप से पर्पल रंग की अंडरग्लो लाइट भी जलती हुई दिखाई दे रही है। थार के ठीक पीछे चल रही किसी अन्य गाड़ी में सवार साथी ने इस खतरनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। मामला संज्ञान में आते ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से थार गाड़ी का नंबर ट्रेस कर रही है। उल्लेखनीय है कि द्वारका एक्सप्रेसवे और सोहना रोड पर री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.