Gurgaon News: द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रही सड़क पर चार कार टकराई
गुड़गांव, अक्टूबर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रही सेक्टर-102-102ए की मुख्य सड़क पर अडानी ओएस्टर सोसाइटी के सामने बुधवार देर शाम को चार कार टकरा गई। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कारों को नुकसान पहुंचा है। जीएमडीए ने इस मुख्य सड़क पर सेक्टर-102 स्थित अडानी ओएस्टर सोसाइटी के सामने एक कट बना दिया है। आरोप है कि यह मुख्य सड़क द्वारका एक्सप्रेसवे और ऊपरी द्वारका एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ती है। ऐसे में इस मुख्य सड़क पर यातायात अधिक है। तेज रफ्तार से वाहन निकलते हैं। जीएमडीए ने कुछ दिन पहले अडानी ओएस्टर सोसाइटी के सामने डिवाइडर को काटकर एक यू टर्न कट बना दिया है। इस यू टर्न कट पर न तो यातायात सिग्नल लगाया है और न ही सुरक्षा के जुड़े कोई इंतजाम किए हैं। यह भी पढ़ें- Gur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.