Gurgaon News: द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास सीवर लाइन की बाधाएं दूर होंगी
गुड़गांव, सितम्बर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,अमर मौर्य। द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास तेजी से विकसित हो रहे सेक्टरों में सीवर नेटवर्क के अधूरे हिस्सों को पूरा करने के लिए अब वैकल्पिक रूट तलाशे जाएंगे। हरियाणा के शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर सीवर नेटवर्क के मिसिंग लिंक का निरीक्षण किया। जीएमडीए की इंजीनियरिंग विंग को निर्देश दिए कि जहां मुकदमेबाजी के कारण काम अटका हुआ है, वहां तकनीकी रूप से संभव वैकल्पिक अलाइनमेंट तलाशकर काम पूरा कराया जाए। ढेसी ने सेक्टर 87/91 और 84/88 के बीच करीब 170 मीटर, सेक्टर 81/86 और 83/84 के बीच करीब 100 मीटर तथा सेक्टर 85/86 में करीब 30 मीटर के अधूरे सीवर लिंक की स्थिति देखी। इन हिस्सों में मूल अलाइनमेंट पर चल रहे विवाद और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित मामलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.