Gurgaon News: द्रोणाचार्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के करीब 40 विद्यार्थियों ने चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कसोल, मनाली, अटल टनल और रोहतांग की वादियों में प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने घूमने-फिरने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, नृत्य और आपसी मेलजोल के जरिए खूब आनंद लिया। भ्रमण के सफल आयोजन में बीबीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी चिराग चौहान (फ्लाई ट्रिप) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बेहतर प्रबंधन और समन्वय के चलते पूरी यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हुई। टूर संयोजक डॉ. विकासदीप यादव ने बताया कि पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन और सुव्यवस्था बनाए रखी। इस तरह की यात्राएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.