गुड़गांव, अक्टूबर 17 -- Gurgaon News: नरेश कुमार, सोहना। सोहना का दौला गांव अपराधिक वारदातों का गढ़ बन गया है। बीते एक साल में दर्जनभर हुई अपराधिक वारदातों से ग्रामीण आतंकित हो रहे है। दिनदहाड़े घरेलू महिला की उसके के ही घर में हत्या से ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। खंड के गांव दौला में बीतें एक साल में चोरी, खडे वाहन में आग लगाना, कॉस्मेटिक्स दुकानदार को जाल साजिश से लूटना और अब दिन दहाड़े महिला की हत्या से अपराध बढ़ता जा रहा है। लेकिन बीतें एक साल में हुई दर्जनभर वारदातों में एक बार भी न तो आरोपी की पहचान हो सकी है और न ही पुलिस आज किसी भी मामले में अपराधी को पकड़ पाई है। अपराधियों ने हर बहुत शातिरता से अपराध को अंजाम दिया है। जिनके सबूत तक नहीं छोड़े गए हैं। यही कारण है कि अपराधी आज तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। दौला में बढ़ते अपराधिक मामल...