गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: - निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगातार जारी है विशेष अभियान - सहायक अभियंता हरिप्रकाश की टीम ने की कार्रवाई, निर्माण गतिविधियों से फैलने वाली धूल पर कसा शिकंजा

दौलताबाद में दो आरएमसी प्लांट ध्वस्त गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम में वायु प्रदूषण पर लगाम कसने और पर्यावरण संरक्षण के नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए नगर निगम गुरुग्राम का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम की टीम ने दौलताबाद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों को पूरी तरह धराशायी (ध्वस्त) कर दिया। पिछले कुछ दिनों से चल रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल दस अवैध आरएमसी प्लांटों पर निगम का बुलडोजर चल चुका है। बुधवार को...