गुड़गांव, सितम्बर 20 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर के दौलताबाद फ्लाईओवर से लेकर गांव धनवापुर तक की सड़क को दोबारा विकसित किया जाएगा। सड़क से पहले वहां 500 एमएम की मुख्य सीवर लाइन और पानी की लाइन डाली जाएगी। निगम की तरफ से करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से यह काम किए जाने हैं। विधायक मुकेश शर्मा ने शनिवार देर शाम को इस कार्य का शुभारंभ किया। बता दें कि यह सड़क बीते करीब डेढ़ दशक से बेहद बदहाल स्थिति में थी, जिसके कारण बारिश के मौसम में यहां भारी जलभराव हो जाता था और राहगीरों व वाहन चालकों को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा विधायक ने टेकचंद नगर में 500 एमएम सीवर लाइन और इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ जल निकासी की समस्या का...