Gurgaon News: दो मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी
गुड़गांव, अक्टूबर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मिलेनियम सिटी की दो मुख्य सड़कों पर यातायात बेहतर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन सड़कों के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों योजनाओं पर करीब साढ़े 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जीएमडीए ने सेक्टर-102-102ए की मुख्य सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड के निर्माण की योजना बनाई है। सर्विस रोड पर फुटपाथ और बरसाती नाला बनाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा सड़क सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। इसके ऊपर करीब 9.42 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके तहत टेंडर जारी कर दिया है। 16 अक्टूबर तक टेंडर के तहत बोलीदाता आवेदन कर सकते हैं। टेंडर जारी होने के बाद करीब 10 महीने में सर्विस रोड का निर्माण करना होगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.