गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ठेकेदारों की दोष दायित्व अवधि (डिफेक्ट लाइबीलिटी पीरियड) में शामिल सड़कों की जांच होगी। इसको लेकर जीएमडीए सीईओ ने एक समिति का गठन किया है। यह समिति इन सड़कों का निरीक्षण करके व्याप्त कमियों को दूर करवाएगी। जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा ने दोष दायित्व अवधि की सड़कों की जांच के लिए निगरानी एवं निरीक्षण शाखा के मुखिया सतपाल दहिया की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इसमें कार्यकारी अभियंता ईशान सिंह सिवाच शामिल हैं। दहिया ने इस सिलसिले में सभी कार्यकारी अभियंताओं से दोष दायित्व समयावधि वाली सड़कों की जानकारी मांगी है। यह जानकारी मिलने के बाद इन सड़कों का निरीक्षण शुरू किया जाएगा। इसके बाद सीईओ को स्थिति से अवगत करवाया जाएगा। यदि सड़क आवंटित टेंडर के मुताबिक नहीं मिली या खराब ...