गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: ब्रीफ पलवल। शहर थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पातली गेट स्थित पीर वाली गली निवासी हरिकिशन पुत्र मन्नू के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद किया। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि मंगलवार की शाम चौकी भवन कुंड पुलिस टीम दयानंद स्कूल के पास गस्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरिकिशन हरे प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब लेकर बिक्री कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...