गुड़गांव, अगस्त 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शुक्रवार देर रात साइबर सिटी में हुई झमाझम बारिश के बाद शहर की रफ्तार एक बार फिर पानी में थम गई। रात करीब एक बजे शुरू हुई तेज बारिश रुक-रुक कर तड़के ढाई बजे तक जारी रही। इस भारी बारिश से शहर के कई प्रमुख सेक्टरों की मार्केट, मुख्य सड़कें, अंडरपास और रिहायशी कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। मुख्य चौराहों से सुबह तक पानी उतर गया, लेकिन निचले इलाकों, अंदरूनी सेक्टरों और कॉलोनियों में शनिवार दोपहर दो बजे तक भी जलभराव की स्थिति जस की तस बनी रही। प्रशासन के बारिश के पांच घंटे के भीतर जल निकासी के तमाम दावे कागजी साबित हुए। रात के समय बारिश के चलते सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक और द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास कई वाहन गहरे पानी में फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए चालकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राजीव...