गुड़गांव, जुलाई 15 -- Gurgaon News: - निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने दिए कड़े निर्देश, निजी प्लॉट मालिकों और पीजी संचालकों पर भी होगी सख्त कार्रवाई गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब कड़े रुख अपनाने का निर्णय लिया है। शहर को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए निगम ने सभी आठ जोनों में प्रथम चरण के तहत आठ बाजारों को नो लिटरिंग, स्वच्छ एवं अनिवार्य डस्टबिन मार्केट बनाने का फैसला किया है。

स्वच्छता नियमों का पालन निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक दुकानदार और स्ट्रीट वेंडर को अपने प्रतिष्ठान पर डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि निगम का उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्...