Gurgaon News: दीपक और मिशेल की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया
गुड़गांव, जुलाई 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सेक्टर-102 स्थित इम्पीरियल गार्डन्स में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से आयोजित खेल महोत्सव सीजन-5 का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन फुटसल, क्रिकेट, तैराकी, कैरम, स्नूकर, शतरंज और टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले आयोजित हुए। पूरे महोत्सव में 400 से अधिक निवासियों ने बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिक वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दीपक और मिशेल की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रमन और रोजी की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। क्रिकेट प्रतियोगिता के वरिष्ठ नागरिक वर्ग में शिशिर गुप्ता और उनकी टीम प्रथम रही। पुरुष वर्ग का खिताब दीपक शर्मा और उनकी टीम ने जीता। महिला वर्ग में अंशिका दीक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.