गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। शहर में रहने वाले दिव्यांग अब सामान्य नागरिकों की तरह से पार्क का भ्रमण कर सकेंगे। नगर परिषद ने शहर के राजीव गांधी पार्क में दिव्यांगों के लिए विशेष पार्क बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। विशेष पार्क में दिव्यांग भ्रमण के साथ विशेष उपकरणों के माध्यम से व्यायाम और जीम कर सकेंगे। नगर परिषद शहर में रहने वाले दिव्यांगों को भी सामान्य लोगों की भांति पार्क का भ्रमण कराने के लिए विशेष योजना लेकर आई है। यह योजना शहर में ही नहीं बल्कि जिले के अंदर पहली योजना होगी। नगर परिषद ने शहर के राजीव गांधी पार्क में दिव्यांग के लिए विशेष पार्क का निर्माण की योजना आज से करीब एक माह पहले तैयार की थी। उक्त योजना को अमलीजामा पहनाते हुए टेंडर तक लगा दिया है। इस विशेष पार्क में दिव्यांग को उनके परिवार के...